तेलंगाना, 22 अगस्त,2026 (राजेश कुमार): यादादरी-भुवनगिरी जिले में एक फार्मास्युटिकल कंपनी में देर रात रिएक्टर में धमाका होने से भीषण आग लग गई। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि नौ कर्मचारी घायल हुए हैं। इनमें दो की हालत गंभीर बताई जा रही है।
घटना पोचमपल्ली मंडल के डोटिगुडेम गांव स्थित हेजलो लैब प्राइवेट लिमिटेड में रात करीब 10:30 बजे हुई। सूचना मिलते ही दमकल की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
घायलों को इलाज के लिए अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शुरुआती तौर पर रिएक्टर फटने की आशंका जताई जा रही है, हालांकि धमाके की असली वजह अभी स्पष्ट नहीं है।






