Thursday, August 27, 2026
HomeHaryanaपोक्सो एक्ट एवं नालसा योजनाओं के प्रति विद्यार्थियों को किया जागरूक

पोक्सो एक्ट एवं नालसा योजनाओं के प्रति विद्यार्थियों को किया जागरूक

कुरुक्षेत्र, 22 अगस्त, 2026 (संजीव शर्मा) : जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव एवं सीजेएम नितिका भारद्वाज ने कहा कि जिला एवं सत्र न्यायाधीश दिनेश कुमार मित्तल के निर्देशानुसार उपमंडलीय विधिक सेवा समिति पिहोवा के सहयोग से इस्माइलाबाद स्थित हेडवे वर्ल्ड स्कूल एवं जय गुरुदेव हाई स्कूल में पॉक्सो एक्ट तथा बच्चों एवं दिव्यांगजनों के लिए नालसा योजनाओं के संबंध में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

          सीजेएम नितिका भारद्वाज ने कहा कि कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों एवं अन्य प्रतिभागियों को बालकों का लैंगिक अपराधों से संरक्षण अधिनियम के बारे में जानकारी दी गई। उन्हें बच्चों के अधिकारों, लैंगिक अपराधों से सुरक्षा, अपराध की स्थिति में उपलब्ध कानूनी सहायता एवं पीड़ित बच्चों के लिए उपलब्ध विधिक उपचारों के बारे में जागरूक किया गया। इस अवसर पर नालसा (बच्चों के लिए बाल-मित्र विधिक सेवाएं) योजना, 2024 तथा नालसा (दिव्यांगजनों को विधिक सेवाएं) योजना, 2024 के संबंध में भी जानकारी दी गई। प्रतिभागियों को बताया गया कि बच्चों एवं दिव्यांगजनों को उनके अधिकारों की रक्षा के लिए नि:शुल्क विधिक सहायता एवं अन्य विधिक सेवाएं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के माध्यम से उपलब्ध करवाई जाती हैं। कार्यक्रम में अधिवक्ता रमनदीप सैनी ड्यूटी पर उपस्थित रहे तथा कार्यक्रम के आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कार्यक्रम में दोनों विद्यालयों के कुल 130 लाभार्थियों ने सक्रिय रूप से भाग लिया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments