पटियाला, 23 अगस्त,2026 (राजेश कुमार): आम आदमी पार्टी के पटियाला से विधायक अजीतपाल सिंह कोहली और मेयर कुंदन गोगिया ने आज आम आदमी पार्टी के जिला पटियाला शहरी अध्यक्ष नवदीप सिंह का सम्मान किया। इस अवसर पर उनके साथ प्रदेश सचिव जगदीप सिंह जग्गा, जिला महिला विंग अध्यक्ष आरती गुप्ता, शहरी अध्यक्ष रूबी भाटिया और महिला विंग की महासचिव मोनिका शर्मा भी मौजूद रहीं।
इस मौके पर विधायक अजीतपाल सिंह कोहली ने कहा कि आम आदमी पार्टी ने उन स्वयंसेवकों को उचित मान-सम्मान दिया है, जिन्होंने पार्टी के लिए दिन-रात मेहनत की है। उन्होंने कहा कि नवदीप सिंह भी ऐसे ही समर्पित स्वयंसेवकों में शामिल हैं, जो पार्टी की मजबूती और तरक्की के लिए हमेशा तत्पर रहते हैं।
विधायक कोहली ने कहा कि जब भी पार्टी किसी स्वयंसेवक या नेता को कोई जिम्मेदारी देती है, तो उसके पार्टी के प्रति योगदान को जरूर ध्यान में रखा जाता है।
मेयर कुंदन गोगिया ने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की हमेशा यही सोच रही है कि पार्टी के लिए काम करने वाले स्वयंसेवकों का मान-सम्मान बरकरार रखा जाए। उन्होंने कहा कि नवदीप सिंह जैसे समर्पित स्वयंसेवकों का मनोबल बढ़ाने के लिए पार्टी हमेशा तत्पर रहती है। नवदीप सिंह को जिला शहरी अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपा जाना भी इसी सोच का हिस्सा है।






