Wednesday, August 26, 2026
HomeEntertainmentयश के कार्यक्रम में मचा हड़कंप, कई प्रशंसक घायल

यश के कार्यक्रम में मचा हड़कंप, कई प्रशंसक घायल

हैदराबाद,23 अगस्त,2026 (दीपक दत्ता): साउथ सिनेमा के सुपरस्टार यश की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘टॉक्सिक’ रिलीज से पहले ही सुर्खियों में है। फिल्म के प्रमोशन के लिए शनिवार को हैदराबाद में आयोजित प्री-रिलीज कार्यक्रम के दौरान अचानक एक हादसा हो गया। कार्यक्रम स्थल पर कुछ प्रशंसक स्पीकर स्टैंड पर चढ़ गए थे, जिसके बाद स्टैंड का संतुलन बिगड़ गया और वह नीचे आ गिरा।

यह कार्यक्रम मेडचल-मलकाजगिरी जिले के मल्ला रेड्डी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस में आयोजित किया गया था। फिल्म की पूरी टीम और कलाकार कार्यक्रम में मौजूद थे। यश को देखने के लिए बड़ी संख्या में प्रशंसक भी वहां पहुंचे थे।

पुलिस के मुताबिक, कुछ फैंस स्पीकर स्टैंड पर चढ़ गए थे। अचानक स्टैंड गिरने से उस पर मौजूद लोग नीचे जा गिरे और कई लोग घायल हो गए। घायलों में से दो को तत्काल नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया।

हादसे के वक्त यश मंच से प्रशंसकों को संबोधित कर रहे थे। घटना की जानकारी मिलते ही उन्होंने अपना भाषण रोक दिया और सबसे पहले घायल लोगों की स्थिति जानने को कहा। यश ने आयोजकों से घायलों की मदद करने और उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने को प्राथमिकता देने की अपील की।

बता दें कि ‘टॉक्सिक’ का ट्रेलर इसी महीने की शुरुआत में जारी किया गया था। फिल्म में यश एक गैंगस्टर की भूमिका में नजर आएंगे। कहानी में अपराध की दुनिया के साथ-साथ प्यार, सत्ता, विश्वासघात और बदले जैसे पहलुओं को भी प्रमुखता दी गई है। फिल्म में राया और उसके बेटे के रिश्ते को भी कहानी का अहम हिस्सा बताया गया है।

फिल्म की रिलीज से पहले हुए इस हादसे ने कार्यक्रम की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments