फतेहगढ़ साहिब में 56,222 अनामली और अनमैप मतदाताओं को नोटिस, 19,841 को BLO ने दिए नोटिस, जिला चुनाव अधिकारी कहा! मतदाता अपने विवरण की पुष्टि के लिए आवश्यक दस्तावेज समय पर प्रस्तुत करें।
फतेहगढ़ साहिब, 24 अगस्त,2026 (छत्रपाल सिंह): भारतीय चुनाव आयोग द्वारा पंजाब में कराए जा रहे स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR-2026) के तहत जिला फतेहगढ़ साहिब में कुल 56,222 अनामली और अनमैप मतदाताओं को नोटिस जारी किए गए हैं। यह जानकारी जिला चुनाव अधिकारी-कम-डिप्टी कमिश्नर डॉ. सोना थिंद ने दी।
उन्होंने बताया कि जिले के तीनों विधानसभा क्षेत्रों में कुल 56,222 अनामली और अनमैप मतदाताओं में से 19,841 मतदाताओं को बूथ लेवल अधिकारियों (BLOs) द्वारा नोटिस दिए जा चुके हैं, जबकि बाकी मतदाताओं को भी निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार नोटिस देने का काम लगातार जारी है।
उन्होंने बताया कि अनामली मतदाताओं में ऐसे मतदाता शामिल हैं, जिनके विवरण में नाम, पिता का नाम, उम्र, संबंध अथवा पिता/माता और पुत्र/पुत्री की उम्र के अंतर आदि में असंगतता पाई गई है। इसी तरह अनमैप मतदाताओं के विवरण की भी पुष्टि की जा रही है।
जिला चुनाव अधिकारी ने जिले के सभी मतदाताओं से अपील की कि वे चुनाव आयोग द्वारा निर्धारित प्रक्रिया में सहयोग करें और अपने मतदाता विवरण की तस्दीक या किसी भी प्रकार के सुधार के लिए आवश्यक दस्तावेज समय पर प्रस्तुत करें। उन्होंने कहा कि मतदाताओं के रिकॉर्ड को सही और अद्यतन रखने के लिए यह प्रक्रिया महत्वपूर्ण है।






