Wednesday, August 26, 2026
HomeHaryanaनीट पी.जी. परीक्षा 2026 को लेकर सभी तैयारियां पूरी करना सुनिश्चित करें...

नीट पी.जी. परीक्षा 2026 को लेकर सभी तैयारियां पूरी करना सुनिश्चित करें अधिकारी:विश्राम कुमार मीणा

कुरुक्षेत्र 24 अगस्त,2026 (संजीव शर्मा): उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने कहा कि आगामी 30 अगस्त को जिला में नीट पी.जी. परीक्षा 2026 का आयोजन किया जाएगा, यह परीक्षा 30 अगस्त को प्रात: 9 बजे से लेकर दोपहर 12.30 बजे तक आयोजित होगी। उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा सोमवार को लघु सचिवालय के कान्फ्रेंस हॉल में नीट पीजी परीक्षा 2026 को लेकर अधिकारियों की एक बैठक को संबोधित कर रहे थे। इससे पहले चिकित्सा शिक्षा और अनुसंधान विभाग के आयुक्त एवं सचिव सीजी रजनीकांतन ने वीसी के माध्यम से नीट पीजी परीक्षा 2026 के संदर्भ में संबंधित उपायुक्त को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने अधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि आगामी 30 अगस्त को हरियाणा के 4 जिलों में यह परीक्षा आयोजित की जाएगी। इन 4 जिलों में अंबाला, फरीदाबाद, गुरुग्राम और कुरुक्षेत्र शामिल है। नीट पीजी परीक्षा 2026 में 30 अगस्त को जिला में 239 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। इस परीक्षा के लिए शाहबाद एसडीएम शंभू राठी को नोडल अधिकारी लगाया गया है। उन्होंने बिजली विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि परीक्षा के दौरान बिजली व्यवस्था में किसी प्रकार की कोई बाधा ना हो तथा पुलिस विभाग को निर्देश दिए कि सुरक्षा की दृष्टि से पुख्ता इंतजाम किए जाए और परीक्षा के दिन यातायात व्यवस्था को सुचारु रुप से चलाने की व्यवस्था की जाए।
उन्होंने कहा कि नीट पीजी परीक्षा 2026 के लिए परीक्षा केंद्रों में प्रात: 7 बजे प्रवेश शुरु हो जाएगा और यह पूरी परीक्षा कंप्यूटर बेस्ड होगी। कुरुक्षेत्र में यह परीक्षा द्रोणाचार्य डिग्री कॉलेज में आयोजित होगी और इस परीक्षा की विशेष मॉनिटरिंग भी की जाएगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments