कुरुक्षेत्र 24 अगस्त,2026 (संजीव शर्मा): जिला लोक संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति की मासिक बैठक का आयोजन 25 अगस्त 2026 को सुबह 11 बजे नए लघु सचिवालय के सभागार में किया जाएगा। इस बैठक की अध्यक्षता हरियाणा के विकास एवं पंचायत विभाग मंत्री कृष्ण लाल पंवार करेंगे। उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने कहा कि सभी अधिकारी निर्धारित समय पर मीटिंग में पहुंचना सुनिश्चित करेंगे और सभी अधिकारियों के पास मीटिंग का एजेंडा भेजा गया है। सभी पूरी तैयारी के साथ बैठक में पहुंचना सुनिश्चित करेंगे।






