हरियाणा, 24 अगस्त,2026 (संजीव शर्मा): हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने अपने मुंबई दौरे के दौरान महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री श्री देवेंद्र फडणवीस से उनके आवास पर मुलाकात की। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच कई महत्वपूर्ण और समसामयिक मुद्दों पर सार्थक चर्चा हुई।
बैठक में काला अंब में तीसरे पानीपत युद्ध के शौर्य स्मारक के निर्माण को लेकर भी विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। करीब 16 एकड़ क्षेत्र में बनने वाले इस शौर्य स्मारक को लेकर हरियाणा और महाराष्ट्र सरकार सक्रिय साझेदारी के साथ काम कर रही हैं।
दोनों राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने ऐतिहासिक विरासत को संरक्षित करने और आने वाली पीढ़ियों तक वीरता एवं शौर्य की गाथा पहुंचाने की दिशा में किए जा रहे प्रयासों पर भी विचार-विमर्श किया।






