तलवंडी साबो,24अगस्त,2026 (बलजीत सरना): नांदेड़ साहिब में हुए हमले की घटना के बाद शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल मंगलवार को तलवंडी साबो स्थित तख्त श्री दमदमा साहिब पहुंचेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार वह दोपहर करीब 3 बजे तख्त साहिब में माथा टेककर गुरु घर का आशीर्वाद प्राप्त करेंगे।
सुखबीर बादल के दौरे को लेकर स्थानीय स्तर पर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। उनके आगमन के दौरान शिरोमणि अकाली दल के नेताओं और कार्यकर्ताओं के भी बड़ी संख्या में मौजूद रहने की संभावना है।
बताया जा रहा है कि नांदेड़ साहिब में हुई घटना के बाद सुखबीर बादल का तख्त श्री दमदमा साहिब पहुंचना धार्मिक और राजनीतिक, दोनों दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। हालांकि उनके कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य गुरु घर में माथा टेकना और आशीर्वाद प्राप्त करना है।
तख्त श्री दमदमा साहिब सिख धर्म के पांच तख्त साहिबानों में से एक है। तलवंडी साबो का सिख इतिहास में विशेष धार्मिक एवं ऐतिहासिक महत्व है।






