Wednesday, August 26, 2026
HomeHaryanaस्कूलों में बच्चों को दी जाने वाली शिक्षा में किसी भी प्रकार...

स्कूलों में बच्चों को दी जाने वाली शिक्षा में किसी भी प्रकार की नहीं होनी चाहिए कोई कोताही:विश्राम कुमार मीणा

कुरुक्षेत्र 24 अगस्त,2026 (संजीव शर्मा): उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने कहा कि स्कूलों में बच्चों को दी जाने वाली शिक्षा में किसी भी प्रकार की कोई कोताही नहीं होनी चाहिए और उन्हें अपने स्कूल के अंदर सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध होनी चाहिए।
उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा सोमवार को स्थानीय लघु सचिवालय के सभागार में शिक्षा विभाग के कार्यों से सम्बन्धित समीक्षा बैठक को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने अधिकारियों को कहा कि जिन स्कूलों के कमरें कंडम होने है, उनकी रिपोर्ट तय समय सीमा में तैयार करे तथा सम्बन्धित स्कूल में कंडम होने से सम्बन्धित रिजर्व प्राइज, ऑक्सन और रिपेयर आदि के कार्य की भी रिपोर्ट जिला शिक्षा अधिकारी के कार्यालय में भेजे। यह कार्य आगामी 30 सितंबर तक पूरा हो जाना चाहिए।
उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने कहा कि हर राजकीय स्कूल में मिड डे मील से सम्बन्धित खाने की गुणवत्ता बेहतर होनी चाहिए तथा जिला खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के अधिकारी को निर्देश दिए कि वे समय समय पर सम्बन्धित खाने की सैम्पलिंग भी करे ताकि गुणवत्ता का पता लग सके। उन्होंने पब्लिक हेल्थ और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को भी निर्देश दिए कि स्कूलों में पीने के पानी की गुणवत्ता की जांच की जाए और उसकी रिपोर्ट उपायुक्त कार्यालय को भेजी जाए।
उन्होंने जिला शिक्षा अधिकारी को कहा कि सभी स्कूलों में पीटीएम जरूर करवाई जाए और निपुण हरियाणा के अंतर्गत बेहतरीन कार्य किया जाए। स्कूलों में साफ सफाई का विशेष ध्यान रखा जाए और पर्यावरण बचाव से संबंधित एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत अधिक से अधिक पौधे लगाए जाए। उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने कहा कि जिला में अटल टीनकेयरिंग लैब 17 स्कूलों के लिए अपूर्व हुई है। इसके लिए सम्बन्धित अध्यापकों को प्रशिक्षण दिया जा चुका है। जिले में नया कुरुक्षेत्र नई आवाज अभियान के तहत 61 बच्चों का चयन किया गया है। इन बच्चों ने कुरुक्षेत्र के धार्मिक स्थलों पर जाकर अपनी कार्यशैली से वहां के इतिहास पर डिजिटल कॉन्टेंट वीडियो के रूप में तैयार किया है। इन बच्चों के लिए जल्द ही डिजिटल वर्कशॉप आयोजित की जाएगी।
बैठक में जिला शिक्षा अधिकारी विनोद कौशिक ने बताया कि शिक्षा विभाग द्वारा एक पेड मां के नाम अभियान के तहत 80 हजार से ऊपर पौधे लगाए जा चुके है तथा स्कूलों से सम्बन्धित रख रखाव की सभी रिपोर्ट तय समय सीमा के अंदर तैयार कर ली जाएगी। इस मौके पर सीईओ जिला परिषद कम लिंक अधिकारी एडीसी पंकज सेतिया, सीएमजीजीए मुस्कान सहित शिक्षा विभाग से जुड़े सभी अधिकारी उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments