Wednesday, August 26, 2026
HomeHaryanaहरियाणा के शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडा एक्शन मोड में: 3 स्कूलों का...

हरियाणा के शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडा एक्शन मोड में: 3 स्कूलों का औचक निरीक्षण कर दिए जरूरी निर्देश

हरियाणा, 25 अगस्त,2026 (संजीव शर्मा)– हरियाणा के शिक्षा मंत्री श्री महीपाल ढांडा प्रदेश की सरकारी शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने और सरकारी स्कूलों में जमीनी स्तर पर व्यापक सुधार लाने के लिए पूरी तरह एक्शन मोड में नजर आ रहे हैं। प्रदेश के सरकारी शिक्षण संस्थानों में बुनियादी ढांचे को मजबूत करने और प्रशासनिक व्यवस्था को बेहतर बनाने के उद्देश्य से शिक्षा मंत्री स्वयं मैदान में उतरकर स्थिति का जायजा ले रहे हैं।

इसी कड़ी में सोमवार को शिक्षा मंत्री ने प्रदेश के तीन सरकारी स्कूलों का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने सबसे पहले करनाल जिले के नीलोखेड़ी क्षेत्र के रायपुर रोडान गांव स्थित सरकारी प्राथमिक विद्यालय और सरकारी हाई स्कूल का दौरा किया। इसके बाद वे अंबाला के ‘पीएम श्री’ सरकारी वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, शाहा पहुंचे। निरीक्षण के दौरान मंत्री ने स्कूल परिसरों की साफ-सफाई, पेयजल और शौचालय जैसी मूलभूत सुविधाओं के साथ-साथ प्रशासनिक व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया।

सरपंचों, एसएमसी और विद्यार्थियों से सीधा संवाद

निरीक्षण के दौरान शिक्षा मंत्री श्री महीपाल ढांडा ने एक नई और संवेदनशील पहल करते हुए संबंधित गांवों के पंचों और सरपंचों को मौके पर बुलाया, ताकि स्थानीय स्तर की समस्याओं पर तुरंत चर्चा की जा सके। इसके बाद मंत्री ने स्कूल प्रबंधन समिति (एसएमसी) के सदस्यों तथा प्रत्येक कक्षा में जाकर विद्यार्थियों से सीधा संवाद किया। उन्होंने विद्यार्थियों से पढ़ाई के स्तर, किताबों की उपलब्धता और अन्य समस्याओं के बारे में विस्तार से जानकारी ली।

शिक्षा मंत्री ने मौके पर ही निर्देश दिए कि जिन समस्याओं का समाधान पंचायत या सरपंच स्तर पर किया जा सकता है, उन्हें स्थानीय प्रशासन और पंचायत के सहयोग से तुरंत हल करवाया जाए। वहीं, जो मुद्दे शिक्षा विभाग के अधिकार क्षेत्र में आते हैं, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर जल्द से जल्द हल करने का उन्होंने भरोसा दिया।

1500 सरकारी स्कूलों के कायाकल्प की योजना

इस दौरान शिक्षा मंत्री ने कहा कि हरियाणा का शिक्षा विभाग प्रदेश के सरकारी स्कूलों को मॉडल शिक्षण संस्थानों के रूप में विकसित करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। इसके लिए विभाग ने एक विस्तृत और चरणबद्ध योजना तैयार की है।

योजना के पहले चरण में राज्य के 1500 सरकारी स्कूलों को चिन्हित किया गया है। इन स्कूलों में बेहतर शैक्षणिक वातावरण, आधुनिक बुनियादी सुविधाएं और आवश्यक संसाधन उपलब्ध करवाए जाएंगे। पहले चरण के पूरा होने के बाद अन्य सभी सरकारी स्कूलों का भी चरणबद्ध तरीके से नवीनीकरण किया जाएगा, ताकि निजी स्कूलों की तरह सरकारी स्कूलों में भी गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित की जा सके।

लापरवाही पर सख्त रुख, साफ-सफाई पर विशेष जोर

शिक्षा मंत्री श्री महीपाल ढांडा ने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि सरकारी शिक्षण संस्थानों के संचालन में किसी भी प्रकार की ढिलाई या लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने शिक्षकों और प्रिंसिपलों से बातचीत करते हुए कहा कि शिक्षक अपनी जिम्मेदारी पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निभाएं।

उन्होंने स्कूलों में साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए और कहा कि स्वच्छ वातावरण बच्चों के सर्वांगीण विकास का आधार होता है।

जमीनी स्तर पर सक्रिय शिक्षा मंत्री

उल्लेखनीय है कि श्री महीपाल ढांडा प्रदेश के ऐसे शिक्षा मंत्री के रूप में सामने आए हैं, जो स्वयं जमीनी स्तर पर जाकर सरकारी स्कूलों का निरीक्षण कर रहे हैं और मौके पर ही समस्याओं का समाधान सुनिश्चित कर रहे हैं। मंत्री का यह रवैया शिक्षा क्षेत्र में जमीनी बदलाव की एक नई दिशा तय कर रहा है।

शिक्षा मंत्री श्री महीपाल ढांडा हाल के दिनों में प्रदेश के 3 राजकीय महाविद्यालयों और 5 सरकारी स्कूलों का औचक निरीक्षण कर चुके हैं। लगातार किए जा रहे इन दौरों से शिक्षा विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों में जवाबदेही बढ़ी है। वहीं, आम जनता और विद्यार्थियों में सरकारी शिक्षा व्यवस्था के प्रति विश्वास भी मजबूत हो रहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments