Wednesday, August 26, 2026
HomePunjabपठानकोट पहुंची ‘खेडां वतन पंजाब दियां-2026’ की मशाल

पठानकोट पहुंची ‘खेडां वतन पंजाब दियां-2026’ की मशाल

पठानकोट,25 अगस्त,2026 (अमनदीप सभरवाल): ‘खेडां वतन पंजाब दियां-2026’ की मशाल के पठानकोट पहुंचने पर शहर में भव्य स्वागत किया गया। शहीद भगत सिंह चौक पर कैबिनेट मंत्री लाल चंद कटारूचक समेत स्थानीय जनप्रतिनिधियों और खेल विभाग के अधिकारियों ने मशाल ग्रहण की। इसके बाद बाजारों से मशाल मार्च निकालकर खेल स्टेडियम तक पहुंचाया गया।

इस दौरान बताया गया कि प्रतियोगिताएं ब्लॉक, जिला और राज्य स्तर पर आयोजित होंगी। ब्लॉक स्तर पर 6, जिला स्तर पर 22 और राज्य स्तर पर 36 खेलों में खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को करोड़ों रुपये के नकद पुरस्कार भी दिए जाएंगे।

मशाल विभिन्न जिलों से होते हुए 4 सितंबर को बठिंडा पहुंचेगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments