Wednesday, August 26, 2026
HomePunjabपंजाब में कमजोर पड़ा मानसून, 9 जिलों में बारिश के आसार

पंजाब में कमजोर पड़ा मानसून, 9 जिलों में बारिश के आसार

चंडीगढ़, 25 अगस्त,2026 (विशाल गुप्ता): पंजाब और चंडीगढ़ में मानसून कमजोर पड़ने से तापमान में हल्की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। मौसम विभाग के अनुसार राज्य के तापमान में एक दिन में करीब 0.9 डिग्री की वृद्धि हुई है। हालांकि, अगले कुछ दिनों में कई इलाकों में बारिश की संभावना बनी हुई है।

पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, होशियारपुर, नवांशहर, फतेहगढ़ साहिब, रूपनगर, पटियाला और मोहाली में बारिश के साथ कुछ स्थानों पर गरज भी हो सकती है। सोमवार को बारिश नहीं होने से कई इलाकों में उमस और गर्मी बढ़ी।

मौसम विभाग के मुताबिक मानसून ट्रफ अमृतसर के आसपास सक्रिय है, जिससे आने वाले दिनों में बारिश की संभावना बनी हुई है। 27 अगस्त तक पंजाब के अधिकांश हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है, जबकि दक्षिण-पश्चिमी जिलों में हल्की बारिश के आसार हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments