चंडीगढ़,25 अगस्त,2026 (अनिल कुमार भारती): पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री में ‘सिंह वर्सेज कौर 2’ को लेकर दर्शकों की उत्सुकता बढ़ रही है। फिल्म में गिप्पी ग्रेवाल और शहनाज गिल की जोड़ी नजर आने की उम्मीद है, जिसे लेकर फैंस खासे उत्साहित हैं।
गिप्पी ग्रेवाल अपनी कॉमेडी और दमदार अभिनय के लिए जाने जाते हैं, वहीं शहनाज गिल की चुलबुली अदाकारी भी दर्शकों के बीच लोकप्रिय है। ऐसे में दोनों की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री फिल्म का प्रमुख आकर्षण बन सकती है।
‘सिंह वर्सेज कौर’ फ्रेंचाइजी को पहले भी दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। अब इसके दूसरे भाग से भी कॉमेडी, मनोरंजन और पंजाबी अंदाज से भरपूर कहानी की






