Wednesday, August 26, 2026
HomePunjabइनोवा में सवार तीन युवक हादसे का शिकार

इनोवा में सवार तीन युवक हादसे का शिकार

जीरकपुर,25 अगस्त,2026 (बलजीत सरना): गांव रामपुरा से छतबीर की ओर जाने वाले मार्ग पर बीती रात एक तेज रफ्तार इनोवा कार अनियंत्रित होकर पानी से लबालब भरे सुए में जा गिरी। हादसे के समय कार में तीन युवक सवार थे, जो पानी में फंस गए। सूचना मिलते ही सड़क सुरक्षा फोर्स की दो टीमें मौके पर पहुंचीं और अंधेरे तथा तेज बहाव के बीच अभियान चलाकर तीनों युवकों को बाहर निकाला।

हादसे में गंभीर रूप से घायल तेज प्रकाश सिंह की इलाज के दौरान चंडीगढ़ के सेक्टर-32 अस्पताल में मौत हो गई। मृतक की पहचान फाल्कन व्यू, सेक्टर-66 अल्फा, मोहाली निवासी तेज प्रकाश सिंह के रूप में हुई है।

जानकारी के मुताबिक, हादसे के बाद एक युवक किसी तरह कार से बाहर निकलने में सफल रहा और हाईवे पर स्थित एक ढाबे तक पहुंचकर मदद मांगी। ढाबे से सूचना मिलने के बाद सड़क सुरक्षा फोर्स की दोनों टीमें तुरंत घटनास्थल पर पहुंचीं। जवानों ने बिना देर किए पानी में उतरकर कार में फंसे दोनों युवकों को बाहर निकाला।

रेस्क्यू किए गए युवकों की पहचान करमवीर सिंह, निवासी औरा गजेनिया, जीरकपुर; रोबिन, निवासी एयरोसिटी; और तेज प्रकाश सिंह, निवासी फाल्कन व्यू, सेक्टर-66 अल्फा, मोहाली के तौर पर हुई है।

करमवीर सिंह को सुरक्षित उसके घर पहुंचा दिया गया, जबकि रोबिन और तेज प्रकाश सिंह को एंबुलेंस के जरिए अस्पताल ले जाया गया। इलाज के दौरान तेज प्रकाश सिंह ने दम तोड़ दिया।

प्रारंभिक जानकारी में कार सवार युवकों के शराब के नशे में होने की आशंका भी जताई जा रही है। हादसे के वास्तविक कारणों का पता जांच के बाद ही चल सकेगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments