25 अगस्त,2026 (राजेश कुमार): मोबाइल गेमर्स के लिए बड़ी खबर है। BGMI Lite (“बीजीएमआई लाइट) जल्द भारत में लॉन्च हो सकता है। इसका प्री-रजिस्ट्रेशन Android यूजर्स के लिए “गूगल प्ले स्टोर” पर शुरू हो चुका है। गेम का शुरुआती डाउनलोड साइज करीब 1GB बताया जा रहा है, जिससे कम रैम और स्टोरेज वाले स्मार्टफोन में भी इसे चलाना आसान होगा।
“क्राफ्टन इंडिया” ने अभी लॉन्च डेट की घोषणा नहीं की है, लेकिन इसके इस साल के अंत तक आने की उम्मीद है। मौजूदा BGMI खिलाड़ियों को नए गेम के लिए अलग अकाउंट बनाने की जरूरत नहीं होगी, हालांकि पुराने आइटम्स और गेम प्रोग्रेस के ट्रांसफर को लेकर अभी जानकारी स्पष्ट नहीं है।
फिलहाल “आईफोन” यूजर्स के लिए प्री-रजिस्ट्रेशन उपलब्ध नहीं है। Android यूजर्स “गूगल प्ले स्टोर” पर BGMI Lite की आधिकारिक लिस्टिंग खोलकर प्री-रजिस्टर कर सकते हैं। ऑटो-इंस्टॉल विकल्प ऑन करने पर लॉन्च के बाद गेम अपने आप डाउनलोड हो जाएगा।






