Wednesday, August 26, 2026
HomeHaryanaपर्यावरण संरक्षण के लिए हर नागरिक लगाए एक पौधा: विपुल गोयल

पर्यावरण संरक्षण के लिए हर नागरिक लगाए एक पौधा: विपुल गोयल

नारनौल 25 अगस्त,2026 (संजीव शर्मा): हरियाणा के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री विपुल गोयल ने पर्यावरण संरक्षण को जन आंदोलन बनाने का संदेश दिया है। सोमवार को जिला लोक संपर्क एवं जन परियोजना समिति की मासिक बैठक में भाग लेने पहुंचे मंत्री ने बैठक के शुभारंभ से पूर्व राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के सभागार प्रांगण में पौधारोपण किया।
इस अवसर पर राजस्व मंत्री विपुल गोयल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के हरित व स्वच्छ पर्यावरण के संकल्प को साकार करना हम सभी का नैतिक दायित्व है। उन्होंने हर नागरिक से आह्वान किया कि प्रकृति के संतुलन को बनाए रखने के लिए प्रत्येक व्यक्ति कम से कम एक पौधा अवश्य लगाए और उसकी देखभाल की पूरी जिम्मेदारी भी निभाए। इस मौके पर उपायुक्त अनुपमा अंजली तथा पुलिस अधीक्षक दीपक ने मंत्री का स्वागत किया।
इस अवसर पर नारनौल के विधायक ओमप्रकाश यादव, महेंद्रगढ़ के विधायक कंवर सिंह यादव, नांगल चौधरी की विधायक मंजू चौधरी, बीजेपी के जिला अध्यक्ष डॉ. यतेंद्र राव तथा नगर परिषद की चेयरपर्सन कमलेश सैनी के अलावा डीएफओ बिजेंद्र सिंह भी मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments