पटियाला, 26 अगस्त,2026 (अमनदीप सरां): पंजाब सरकार के उच्च शिक्षा एवं भाषा विभाग के शिक्षा सेल द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार नीट (पीजी)-2026 परीक्षा को सुचारू रूप से आयोजित करने और परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए जिला प्रशासनिक परिसर, ब्लॉक-ए, कमरा नंबर 122 में कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है।
नीट (पीजी)-2026 की परीक्षा 30 अगस्त 2026 को जिला पटियाला में स्थित दो परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जा रही है। यह परीक्षा ग्लोबल पॉलिटेक्निक कॉलेज, पटियाला-नाभा रोड, पटियाला तथा आई.ओ.एन. डिजिटल जोन (आई.डी.जेड.), बहादुरगढ़, पटियाला में होगी।
अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट ने बताया कि परीक्षा में भाग लेने वाले विद्यार्थी परीक्षा से संबंधित किसी भी जानकारी या सहायता के लिए कंट्रोल रूम के हेल्पलाइन नंबर 0175-2350550 और 0175-2358550 पर संपर्क कर सकते हैं।






