कुरुक्षेत्र,27 अगस्त,2026 (संजीव शर्मा): विकास एवं पंचायत विभाग के प्लानिंग एंड मैनेजमेंट डेवलपमेंट एक्सपर्ट नीलम छिक्कारा ने कहा कि स्वस्थ शरीर और स्वस्थ मन ही सफल एवं जिम्मेदार जीवन की नींव हैं। विद्यार्थियों को अपने खान-पान, स्वच्छता और दैनिक जीवनशैली पर विशेष ध्यान देना चाहिए। युवा पीढ़ी यदि स्वास्थ्य के साथ सामाजिक जिम्मेदारियों को भी समझे तो समाज और देश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दे सकती है।
विकास एवं पंचायत विभाग के प्लानिंग एंड मैनेजमेंट डेवलपमेंट एक्सपर्ट नीलम छिक्कारा आज राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान सेक्टर-30 कुरुक्षेत्र में आयोजित उद्यमी पखवाड़ा कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि बोर रहे थे। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को स्वस्थ जीवनशैली, संतुलित पोषण, स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता तथा सामाजिक कल्याण के प्रति अपनी जिम्मेदारियों के बारे में जागरूक करना रहा।
संस्थान के प्रधानाचार्य जगमोहन ने कहा कि विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए तकनीकी शिक्षा के साथ-साथ स्वास्थ्य, पोषण और सामाजिक जागरूकता भी अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने विद्यार्थियों में स्वस्थ आदतें अपनाने और समाज के प्रति सकारात्मक सोच रखने का आह्वान किया।
एपीओ गुरप्रीत सिंह ने स्वास्थ्य एवं पोषण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को संतुलित आहार और स्वस्थ दिनचर्या अपनाने के लिए प्रेरित किया। प्रवक्ता जगबीर सिंह ने भी विद्यार्थियों को स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने तथा सामाजिक कल्याण में अपनी भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और स्वास्थ्य एवं सामाजिक जागरूकता से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर जानकारी प्राप्त की।
कार्यक्रम में परविंदर पोपली, संदीप कुमार, युवराज एवं ममिन आहुजा महित संस्थान के स्टाफ सदस्य एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन विद्यार्थियों को स्वस्थ, जागरूक एवं जिम्मेदार नागरिक बनने का संदेश देते हुए किया गया।






