Thursday, August 27, 2026
HomeTechnologiesसैमसंग का नया गैलेक्सी क्वांटम 7 हुआ लॉन्च

सैमसंग का नया गैलेक्सी क्वांटम 7 हुआ लॉन्च

27 अगस्त,2026 (छत्रपाल सिंह): सैमसंग ने दक्षिण कोरिया में सैमसंग गैलेक्सी क्वांटम 7 लॉन्च किया है। फोन में 6.7 इंच का सुपर एमोलेड एफ.एच.डी+ डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। इसमें एक्सिनॉस 1680 चिपसेट, 8GB रैम और 128GB स्टोरेज मिलती है।

फोटोग्राफी के लिए फोन में 50MP ओ.आई.एस. मुख्य कैमरा, 12MP अल्ट्रावाइड और 5MP मैक्रो सेंसर है, जबकि सेल्फी के लिए 12MP फ्रंट कैमरा दिया गया है।

फोन में 5000mAh बैटरी, नॉक्स वॉल्ट सिक्योरिटी और IP68 रेटिंग जैसे फीचर्स हैं। सैमसंग ने 6 साल तक OS और सिक्योरिटी अपडेट देने का दावा किया है। इसे गैलेक्सी A57 5G का रिब्रांडेड वर्जन बताया जा रहा है।

फिलहाल यह फोन केवल दक्षिण कोरिया में SK Telecom के जरिए उपलब्ध है। इसकी कीमत भारतीय मुद्रा में करीब 49,600 रुपये बताई गई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments