कुरुक्षेत्र, 31अगस्त,2026 (संजीव शर्मा) पीपुल्स आर्म रेसलिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया ने धूमन सिंह किरमच को हरियाणा आर्म रेसलिंग एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रीति झंगियानी और एडवाइजर प्रवीण डबास ने यह घोषणा की है।
धूमन सिंह किरमच ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी द्वारा खेलों के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि हरियाणा में आर्म रेसलिंग को बढ़ावा देना मुख्य उद्देश्य होगा तथा गांव से शहर तक युवा प्रतिभाओं को मंच मिलेगा। जिला स्तर पर आर्म रेसलिंग की इकाइयों का विस्तार करने पर जोर देना सुनिश्चित करेंगे। इसके अलावा युवाओं को नशे से दूर कर खेलों से जोड़ना प्राथमिकता रहेगी। ग्रामीण क्षेत्र की प्रतिभाओं को राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाने का लक्ष्य रहेगा।






