Monday, August 31, 2026
HomePunjabलुधियाना में ट्रक की चपेट में आईं मां-बेटी, मौ.त

लुधियाना में ट्रक की चपेट में आईं मां-बेटी, मौ.त

लुधियाना, 31 अगस्त,2026 (राजेश कुमार): शहर में सोमवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में सड़क पार कर रही मां और बेटी की मौत हो गई। दोनों को कागज से लदे एक तेज रफ्तार ट्रक ने अपनी चपेट में ले लिया।

जानकारी के अनुसार, ट्रक कागज की खेप लेकर गढ़शंकर से लुधियाना आ रहा था। हादसा सुबह करीब 6:15 से 6:30 बजे के बीच हुआ। ट्रक घंटाघर की ओर से आकर लकड़ बाजार की तरफ जा रहा था। इसी दौरान सड़क पार कर रही मां-बेटी उसकी चपेट में आ गईं।

हादसे के बाद मौके पर बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए। दोनों महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई। फिलहाल मृतकों की पहचान नहीं हो पाई है और उनके किसी परिजन के भी मौके पर पहुंचने की सूचना नहीं है।

सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी मनप्रीत सिंह टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और दोनों शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। पुलिस ने ट्रक और उसके चालक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

हादसे की वास्तविक वजह का पता लगाने के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। बताया जा रहा है कि ट्रक चालक सलेम का रहने वाला है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments