Monday, August 31, 2026
HomeEntertainmentअक्षय कुमार ने क्यों चुनी ‘हैवान’? प्रियदर्शन ने किया बड़ा खुलासा

अक्षय कुमार ने क्यों चुनी ‘हैवान’? प्रियदर्शन ने किया बड़ा खुलासा

31 अगस्त,2026 (गुरप्रीत सिंह): बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार जल्द ही फिल्म ‘हैवान’ में एक अलग और चुनौतीपूर्ण किरदार में नजर आएंगे। निर्देशक प्रियदर्शन ने बताया कि कई अभिनेताओं द्वारा यह रोल ठुकराए जाने के बाद अक्षय ने खुद इसमें दिलचस्पी दिखाई।

प्रियदर्शन के मुताबिक, उन्होंने ‘भूत बंगला’ की शूटिंग के दौरान अक्षय को फिल्म की कहानी सुनाई थी। कहानी सुनते ही अक्षय ने फिल्म करने की इच्छा जताई और कहा कि वह लंबे समय से मानसिक रूप से बीमार व्यक्ति का किरदार निभाना चाहते थे।

‘हैवान’ में अक्षय कुमार के साथ सैफ अली खान भी नजर आएंगे। दोनों करीब 18 साल बाद एक साथ स्क्रीन साझा करेंगे। फिल्म में बोमन ईरानी, सैयामी खेर और श्रिया पिलगांवकर भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं।

‘हैवान’ 11 सितंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments