Tuesday, September 1, 2026
HomePunjabगुरुद्वारा गोबिंदपुरा साहिब कोकोमाजरी में नए दरबार साहिब के निर्माण का कार्य...

गुरुद्वारा गोबिंदपुरा साहिब कोकोमाजरी में नए दरबार साहिब के निर्माण का कार्य शुरू

सुनाम, 01 सितंबर,2026 (छत्रपाल सिंह):  पंजाब के कैबिनेट मंत्री श्री अमन अरोड़ा ने आज गुरुद्वारा गोबिंदपुरा साहिब कोकोमाजरी में नए दरबार साहिब के निर्माण के नींव पत्थर समारोह में शिरकत की। इस अवसर पर पांच सिंह साहिबान द्वारा नए दरबार साहिब के निर्माण का कार्य शुरू करवाया गया, जिसमें संगत ने बड़ी श्रद्धा और भावना के साथ भाग लिया।
इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा ने कहा कि आज का दिन क्षेत्र की समूची संगत और गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के लिए बेहद सौभाग्यशाली है। उन्होंने कहा कि गुरुद्वारा गोबिंदपुरा साहिब कोकोमाजरी दसवें पातशाह श्री गुरु गोबिंद सिंह जी से संबंधित पवित्र गुरुधाम है और इस पावन स्थल पर नए दरबार साहिब के निर्माण का कार्य शुरू होना समूची संगत के लिए खुशी और गर्व की बात है।
श्री अमन अरोड़ा ने समूची संगत को इस पवित्र कार्य की शुरुआत पर बधाई देते हुए कहा कि श्री गुरु गोबिंद सिंह जी ने हमें सर्वहित और मानवता की सेवा का संदेश दिया है। उन्होंने गुरु साहिब के समक्ष अरदास की कि यह पवित्र कार्य संगत के सहयोग और गुरु साहिब की मेहर से सुचारू ढंग से एवं समय पर पूरा हो तथा गुरु साहिब समूची संगत को चढ़दी कला में रखें।
इस अवसर पर पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत करते हुए कैबिनेट मंत्री श्री अमन अरोड़ा ने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा गुड गवर्नेंस की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए आज 102 नई सरकारी सेवाओं का ऑनलाइन पोर्टल शुरू किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इसके माध्यम से लोगों को विभिन्न सरकारी विभागों से संबंधित सेवाएं घर बैठे अपने मोबाइल फोन के जरिए प्राप्त करने की सुविधा मिलेगी।
उन्होंने कहा कि पेंशन, राजस्व विभाग, परिवहन और अन्य विभागों से संबंधित सेवाओं के लिए लोगों को सरकारी कार्यालयों के बार-बार चक्कर लगाने की आवश्यकता नहीं रहेगी। ऑनलाइन प्रणाली के माध्यम से लोग घर बैठे अपनी आवेदन की स्थिति को ट्रैक कर सकेंगे और यह भी पता लगा सकेंगे कि उनका आवेदन किस अधिकारी के पास लंबित है।
श्री अमन अरोड़ा ने कहा कि इस प्रणाली के माध्यम से पूरी पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित की जाएगी। निर्धारित समय के भीतर सेवा उपलब्ध न होने की स्थिति में आवेदन स्वतः उच्च अधिकारी के पास एस्केलेट हो जाएगा। उन्होंने कहा कि इससे सरकारी सेवाओं की समयबद्ध डिलीवरी सुनिश्चित होने के साथ-साथ लोगों की परेशानी भी कम होगी।
इस अवसर पर गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के पदाधिकारी एवं सदस्य, शहर के गणमान्य व्यक्ति तथा बड़ी संख्या में संगत उपस्थित थी।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments