Tuesday, September 1, 2026
HomeHaryanaनगर मंडल फतेहाबाद की मासिक संगठनात्मक बैठक आयोजित

नगर मंडल फतेहाबाद की मासिक संगठनात्मक बैठक आयोजित

फतेहाबाद, 01 सितंबर, 2026 (संजीव शर्मा): आज फतेहाबाद स्थित जिला भाजपा कार्यालय उदय कमल में नगर मंडल फतेहाबाद की मासिक संगठनात्मक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता जिला भाजपा अध्यक्ष प्रवीन जोड़ा ने की। बैठक में संगठन को और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाने, आगामी कार्यक्रमों की तैयारियों तथा संगठनात्मक गतिविधियों को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने को लेकर महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।
जिलाध्यक्ष प्रवीन जोड़ा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सबसे बड़ी शक्ति उसके समर्पित एवं अनुशासित कार्यकर्ता हैं। संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करना प्रत्येक कार्यकर्ता की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि पार्टी द्वारा समय-समय पर चलाए जाने वाले अभियानों और कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता आपसी समन्वय के साथ कार्य करें।
उन्होंने कहा कि केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकारें समाज के प्रत्येक वर्ग के कल्याण के लिए लगातार कार्य कर रही हैं। सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं उपलब्धियों को आमजन तक पहुंचाने में कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे जनता के बीच लगातार संपर्क बनाए रखें और उनकी समस्याओं को समझते हुए संगठन के माध्यम से उनके समाधान का प्रयास करें।
प्रवीन जोड़ा ने कहा कि नियमित संगठनात्मक बैठकें पार्टी की कार्यप्रणाली को गति देने के साथ-साथ कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार करती हैं। उन्होंने आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए सभी कार्यकर्ताओं से पूरी निष्ठा एवं जिम्मेदारी के साथ जुटने का आह्वान किया।
बैठक में आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों की रूपरेखा, कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी, बूथ स्तर पर संगठन की मजबूती तथा पार्टी की गतिविधियों को जन-जन तक पहुंचाने सहित विभिन्न विषयों पर विचार-विमर्श किया गया।
इस अवसर पर चेयरमैन भारतभूषण मिढा, उपाध्यक्ष इंद्र गावड़ी, उपाध्यक्ष जगदीशराय शर्मा, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष सुमन बजाज, रणजीत ओड, रामकुमार मेहरा, बनवारीलाल गहलोत, जगदीश नायक, मंडल अध्यक्ष विकास शर्मा, सुरेंद्र बिश्नोई सहित मंडल के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments