Wednesday, September 2, 2026
HomeHaryanaडा. भीमराव अंबेडकर मेधावी छात्र संशोधित योजना के तहत 30 नवंबर तक...

डा. भीमराव अंबेडकर मेधावी छात्र संशोधित योजना के तहत 30 नवंबर तक आवेदन आमंत्रित:विश्राम कुमार मीणा

कुरुक्षेत्र, 02 सितंबर,2026, (संजीव शर्मा): उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने कहा कि डा भीमराव अंबेडकर मेधावी छात्र संशोधित योजना के तहत पात्र विद्यार्थियों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। योजना के अंतर्गत आवेदन प्रक्रिया 30 नवंबर 2026 तक चलेगी। इस योजना का लाभ अनुसूचित जाति, विमुक्त जाति, डीएनटी/एसएनटी टपरीवास, पिछड़ा वर्ग (ए एवं बी) तथा अन्य समुदायों के उन विद्यार्थियों को दिया जाएगा, जिनके परिवार की वार्षिक आय चार लाख रुपये से कम है।
उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने बताया कि पात्र विद्यार्थी योजना के लिए अपना ऑनलाइन आवेदन नजदीकी सीएससी अथवा सरल केंद्र के माध्यम से कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन के लिए सरल हरियाणा पोर्टल  का भी उपयोग किया जा सकता है। उन्होंने विद्यार्थियों से अपील की कि आवेदन करते समय सभी आवश्यक दस्तावेज सही एवं स्पष्ट रूप से अपलोड करें। अधूरे आवेदन पत्र स्वीकार नहीं किए जाएंगे। पोर्टल पर केवल मूल एवं स्व-अभिप्रमाणित दस्तावेजों की स्कैन कॉपी ही अपलोड की जाए।
उन्होंने कहा कि आवेदन के लिए आवश्यक दस्तावेजों में नवीनतम पिता का आय प्रमाण पत्र, नवीनतम विद्यार्थी का जाति प्रमाण पत्र, विद्यार्थी का हरियाणा निवास प्रमाण पत्र, प्राचार्य द्वारा सत्यापित विद्यार्थी का फोटो, परिवार पहचान पत्र, विद्यार्थी के बैंक खाते की मूल कॉपी, जिसमें आईएफएससी कोड अंकित हो, विद्यार्थी की अगली कक्षा का पहचान पत्र, 10वीं, 12वीं एवं स्नातक की अंकतालिका, जहां लागू हो। विद्यार्थी निर्धारित अंतिम तिथि का इंतजार न करें और समय रहते अपने आवेदन ऑनलाइन जमा करवाएं, ताकि योजना का लाभ प्राप्त करने में किसी प्रकार की परेशानी न हो।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments