Wednesday, September 2, 2026
HomePunjabबाबा फरीद यूनिवर्सिटी ने 25 उम्मीदवार किए बाहर

बाबा फरीद यूनिवर्सिटी ने 25 उम्मीदवार किए बाहर

फरीदकोट, 02 सितंबर, 2026 (जतिंदर गर्ग): बाबा फरीद यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज ने 2026-27 सत्र में एम.बी.बी.एस. की 85 प्रतिशत पंजाब स्टेट कोटा सीटों के लिए आवेदन करने वाले 25 उम्मीदवारों को अयोग्य घोषित कर दिया है। जांच में पाया गया कि इन उम्मीदवारों ने पंजाब के साथ-साथ अन्य राज्यों या केंद्र शासित प्रदेशों की स्टेट कोटा सीटों के लिए भी आवेदन किया था।

यूनिवर्सिटी के अनुसार, बाहर किए गए उम्मीदवारों में 8 ने चंडीगढ़, 5 ने कर्नाटक, 3-3 ने हिमाचल प्रदेश और मध्य प्रदेश तथा अन्य ने असम, तेलंगाना, जम्मू-कश्मीर, तमिलनाडु, उत्तराखंड और महाराष्ट्र में स्टेट कोटा के तहत आवेदन किया था।

यूनिवर्सिटी ने पंजाब सरकार के 10 जुलाई 2026 के नोटिफिकेशन की धारा 18 के तहत कार्रवाई की है। नियमों के अनुसार, पंजाब स्टेट कोटा का लाभ लेने वाले उम्मीदवार किसी अन्य राज्य या केंद्र शासित प्रदेश की स्टेट कोटा सीट का दावा नहीं कर सकते।

अधिकारियों ने बताया कि शिकायतों के बाद उम्मीदवारों के डोमिसाइल प्रमाणपत्रों और अन्य दस्तावेजों की जांच की गई। नियमों के तहत उम्मीदवारों और उनके अभिभावकों से इस संबंध में हलफनामा भी लिया गया था। जांच में नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर 25 उम्मीदवारों को पंजाब की 85 प्रतिशत स्टेट कोटा सीटों की काउंसलिंग से बाहर कर दिया गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments