Wednesday, September 2, 2026
HomePunjabकैबिनेट मंत्री सौंद ने फतेहगढ़ साहिब में नशा विरोधी गतिविधियों की समीक्षा...

कैबिनेट मंत्री सौंद ने फतेहगढ़ साहिब में नशा विरोधी गतिविधियों की समीक्षा की

फतेहगढ़ साहिब, 2 सितंबर,2026 (चौधरी प्रभजीत सिंह): पंजाब के पर्यटन एवं सांस्कृतिक मामले, श्रम, आतिथ्य, ग्रामीण विकास एवं पंचायत और ऊर्जा मंत्री तरुणप्रीत सिंह सौंद ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार नशे के पूरी तरह खात्मे के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि नशे के खिलाफ लड़ाई में पुलिस के साथ-साथ जनप्रतिनिधियों, नशा विरोधी अभियान से जुड़े समन्वयकों और समाज के प्रत्येक व्यक्ति की सामूहिक जिम्मेदारी है, ताकि पंजाब को नशामुक्त बनाकर फिर से ‘रंगला पंजाब’ बनाया जा सके।

कैबिनेट मंत्री सौंद ने जिला प्रशासनिक परिसर स्थित बचत भवन में आयोजित उच्चस्तरीय बैठक के दौरान ‘युद्ध नशों के विरुद्ध’ अभियान के तहत फतेहगढ़ साहिब जिले में चल रही नशा विरोधी गतिविधियों की समीक्षा की। बैठक में विधायक एडवोकेट लखबीर सिंह राय, विधायक गुरिंदर सिंह गैरी बड़िंग, विधायक रुपिंदर सिंह हैप्पी, जिला योजना बोर्ड के चेयरमैन अजय लिबड़ा, नशा मुक्ति मोर्चा के राज्य पर्यवेक्षक आसित कुमार, जिला समन्वयक ओंकार सिंह चौहान सहित विभिन्न अधिकारी और अभियान से जुड़े प्रतिनिधि मौजूद रहे।

सौंद ने कहा कि पंजाब सरकार युवाओं को नशे से दूर रखने के साथ-साथ उन्हें हुनरमंद बनाने, खेलों से जोड़ने और योग्यता के अनुसार रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में खेल मैदान विकसित किए जा रहे हैं, ताकि बच्चे और युवा खेलों से जुड़कर नशे जैसी बुरी आदतों से दूर रहें।

फतेहगढ़ पुलिस की कार्रवाई

कैबिनेट मंत्री ने बताया कि फतेहगढ़ पुलिस ने ‘युद्ध नशों के विरुद्ध’ अभियान के दौरान 1 मार्च 2025 से 31 अगस्त 2026 तक नशा तस्करी से जुड़े गैर-वाणिज्यिक मामलों में 2,136 मुकदमे दर्ज कर 4,432 तस्करों को गिरफ्तार किया है। इसके अलावा नशा तस्करी में शामिल आरोपियों की 12 अवैध निर्माणों को ध्वस्त किया गया है, जबकि नशा बेचने वाले 3,290 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

उन्होंने बताया कि नशे की लत से जूझ रहे 1,587 लोगों का डी-एडिक्शन सेंटरों में इलाज कराया गया है, जबकि 7,580 लोग ओट सेंटरों में ओपीडी के लिए पंजीकृत हैं।

15 गांव नशामुक्त, सैकड़ों समितियां गठित

सौंद ने बताया कि जिले के 15 गांव पूरी तरह नशामुक्त हो चुके हैं। वहीं, 434 गांवों में ग्रामीण डिफेंस कमेटियां और 90 मोहल्ला डिफेंस कमेटियां गठित की गई हैं। जिले के 1,914 गांवों और 956 वार्डों में संवेदनशील स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं।

ग्रामीण और वार्ड डिफेंस कमेटियों के साथ पुलिस की 1,980 बैठकें की गई हैं। इसके अलावा विश्वविद्यालयों, कॉलेजों, स्कूलों, गांवों और वार्डों में नशे के खिलाफ जागरूकता अभियान के तहत 1,987 कार्यक्रम और संपर्क अभियान के तहत 477 बैठकें आयोजित की गई हैं।

युवाओं को नशे से दूर रखने के उद्देश्य से जिले में विभिन्न खेलों के 20 टूर्नामेंट भी आयोजित किए गए हैं। नशा मुक्ति केंद्र में 59 युवाओं को प्लंबर, इलेक्ट्रिशियन और स्किल डेवलपमेंट से जुड़े पाठ्यक्रमों का प्रशिक्षण दिया गया है।

ऐप के जरिए शिकायतों पर कार्रवाई

मंत्री ने बताया कि पंजाब सरकार की मानस ऐप, सेफ पंजाब ऐप और वी.डी.सी. शिकायत प्रणाली के माध्यम से नशे से संबंधित प्राप्त शिकायतों पर कार्रवाई की जा रही है।

उन्होंने बताया कि अभियान के दौरान गिरफ्तार किए गए 4,432 आरोपियों से 1.180 ग्राम हेरोइन, 7 ग्राम स्मैक, 8.8 किलोग्राम अफीम, 223.632 किलोग्राम भुक्की, 9.663 पोपी प्लांट्स, 4.148 किलोग्राम गांजा, 133.083 ग्राम नशीला पाउडर, 73,131 नशीली गोलियां/कैप्सूल और 478 नशीले इंजेक्शन बरामद किए गए हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments