Thursday, September 3, 2026
HomePunjabमोदी फार्म के पास फैक्ट्री में लगी भीषण आग

मोदी फार्म के पास फैक्ट्री में लगी भीषण आग

जालंधर, 03 सितंबर, 2026 (बलजीत सरना): शहर के बस्ती बावा खेल क्षेत्र में मोदी फार्म के पास स्थित गद्दे बनाने वाली एक फैक्ट्री में अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही देर में पूरा फैक्ट्री परिसर इसकी चपेट में आ गया।

आग लगते ही फैक्ट्री से घना काला धुआं उठने लगा, जो काफी दूर तक दिखाई दिया। घटना के बाद आसपास के इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। फैक्ट्री कर्मचारियों और स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी सूचना फायर ब्रिगेड को दी।

सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की चार गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का अभियान शुरू किया। दमकल कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर नियंत्रण पाने का प्रयास किया।

फिलहाल आग लगने के कारणों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। शुरुआती जांच में शॉर्ट सर्किट को आग लगने की संभावित वजह माना जा रहा है। आग से फैक्ट्री में हुए नुकसान का आकलन भी जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments