मुंबई , 04 सितंबर, 2026 (विशाल गुप्ता):जन्माष्टमी के मौके पर कई फिल्मी सितारों ने सोशल मीडिया पर अपनी खूबसूरत तस्वीरें और भगवान कृष्ण से जुड़ी यादें साझा कीं।
साउथ स्टार राम चरण और उपासना कोनिडेला ने मंदिर में परिवार के साथ बिताए खास पल की तस्वीर शेयर की। वहीं दिग्गज अभिनेत्री हेमा मालिनी ने अपने डांस वीडियो ‘राधा रास बिहारी’ की झलक साझा करते हुए जन्माष्टमी की शुभकामनाएं दीं। अभिनेत्री निमरत कौर ने ब्रज धाम और वृंदावन यात्रा की तस्वीरें व वीडियो पोस्ट किए और श्री बांके बिहारी जी के दर्शन की झलक दिखाई।
वहीं अभिनेता सिद्धार्थ गुप्ता, जिन्होंने कुष्णावतारम में भगवान कृष्ण की भूमिका निभाई है, ने अपने किरदार से जुड़ी तस्वीरें साझा कीं। उन्होंने कहा कि कृष्ण की भूमिका ने उन्हें प्रेम, कर्म, समर्पण और कठिन परिस्थितियों में सकारात्मक रहने की सीख दी।






