जालंधर, 5 सितंबर, 2026 (बलजीत सरना): जालंधर-दिल्ली नेशनल हाईवे पर गोराया ओवरब्रिज के पास एक भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार तीन युवकों की मौ.त हो गई। हादसा उस समय हुआ जब बाइक एक ट्रक के पीछे जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक ट्रक के नीचे करीब 10 फीट तक फंस गई।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने तीनों घायलों को फिल्लौर अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतकों की अभी पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस को उनके पास से मोबाइल फोन मिले हैं और परिवारों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।
प्रारंभिक जांच के अनुसार ट्रक के अचानक ब्रेक लगाने के बाद पीछे आ रही बाइक चालक समय पर बाइक नहीं रोक सका। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार बताया जा रहा है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।
पुलिस के मुताबिक बाइक का नंबर PB 10KB 1280 है और दोनों वाहन जालंधर से लुधियाना की ओर जा रहे थे। तीनों युवक लुधियाना में रहकर एक फैक्ट्री में काम करते थे। पुलिस हादसे की जांच के साथ मृतकों के परिजनों से संपर्क करने में जुटी है।






