Saturday, September 5, 2026
HomeHaryanaहरियाणा में तेज बारिश का अलर्ट

हरियाणा में तेज बारिश का अलर्ट

हरियाणा, 5 सितंबर,2026 (संजीव शर्मा): प्रदेश में मानसून एक बार फिर सक्रिय नजर आ रहा है। मौसम विभाग ने आज राज्य के 15 जिलों में बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। इनमें पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, पानीपत, सोनीपत, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, झज्जर, गुरुग्राम, फरीदाबाद, नूंह और पलवल शामिल हैं। इन जिलों में कुछ स्थानों पर तेज बारिश होने की संभावना जताई गई है।

वहीं, पश्चिमी और मध्य हरियाणा के सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, चरखी दादरी, जींद और रोहतक में मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। इन क्षेत्रों में कहीं-कहीं हल्की बूंदाबांदी या बारिश होने का अनुमान है। सोनीपत, हिसार और पानीपत में सुबह से ही आसमान में बादल छाए हुए हैं।

मौसम विभाग के मुताबिक, मानसून ट्रफ श्रीगंगानगर, रोहतक और फतेहगढ़ से होते हुए बंगाल की खाड़ी तक बनी हुई है। इसके प्रभाव से 5 से 7 सितंबर के बीच प्रदेश के कई हिस्सों में तेज हवाओं के साथ बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है।

शुक्रवार को भी कई जिलों में हुई भारी बारिश

शुक्रवार को हरियाणा के सात जिलों में अच्छी बारिश दर्ज की गई। पंचकूला में सबसे अधिक 99 मिमी बारिश हुई, जबकि गुरुग्राम में महज एक घंटे के दौरान 36 मिमी बारिश दर्ज की गई। बारिश के चलते कई स्थानों पर जलभराव की स्थिति भी बनी।

गुरुग्राम में बारिश के दौरान ड्यूटी से अनुपस्थित पाए गए जेई मनोज को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया। वहीं, बारिश और जलभराव के कारण राष्ट्रीय राजमार्ग-48 करीब डेढ़ घंटे तक प्रभावित रहा, जिससे वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

मौसम विभाग ने आगामी दिनों में बारिश को देखते हुए लोगों को सतर्क रहने और स्थानीय मौसम अपडेट पर नजर बनाए रखने की सलाह दी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments