Saturday, September 5, 2026
HomePunjabपंजाब में 6 सितंबर को विशेष वोटर कैंप, बूथों पर मौजूद रहेंगे...

पंजाब में 6 सितंबर को विशेष वोटर कैंप, बूथों पर मौजूद रहेंगे बी.एल.ओ.

चंडीगढ़, 5 सितंबर,2026 (राजेश कुमार): पंजाब में वोटर सूचियों को अपडेट करने के लिए 6 सितंबर, रविवार को राज्य के सभी पोलिंग बूथों पर विशेष वोटर कैंप लगाए जाएंगे। कैंप सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक चलेंगे।

कैंप में बूथ लेवल अधिकारी (बी.एल.ओ.) मतदाताओं की समस्याओं का समाधान करने के साथ फॉर्म-6, 6B, 7 और 8 से संबंधित आवेदन तथा दावे-आपत्तियां प्राप्त करेंगे।

चुनाव विभाग का विशेष फोकस 18-19 वर्ष के युवाओं और पहली बार वोट बनाने वाले नागरिकों पर रहेगा। दिव्यांग मतदाताओं को भी आवश्यक सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। विभाग ने योग्य नागरिकों से कैंप में पहुंचकर वोटर सूची से जुड़ी जरूरी प्रक्रिया पूरी कराने की अपील की है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments