चंडीगढ़, 07 सितंबर, 2026 (अमनदीप सरा): पंजाबी गायक और अभिनेता परमीश वर्मा ने पत्नी गीत ग्रेवाल से तलाक की चर्चाओं पर पहली बार खुलकर प्रतिक्रिया दी है। इंस्टाग्राम पर भावुक पोस्ट साझा करते हुए उन्होंने अपने वैवाहिक रिश्ते के खत्म होने की पुष्टि की।
परमीश और गीत की शादी 21 अक्टूबर 2021 को कनाडा में हुई थी। दोनों की एक बेटी भी है, जिसका जन्म 2022 में हुआ था। पिछले काफी समय से उनके अलग होने की खबरें सामने आ रही थीं।
अपनी पोस्ट में परमीश ने पुरुष होने से जुड़े सामाजिक दबाव और निजी संघर्षों का जिक्र करते हुए कहा कि वह कड़वाहट के बजाय सम्मान और अनुशासन को महत्व देते हैं। इसी बीच उनके मॉडल-अभिनेत्री हरमन बराड़ के साथ नई जिंदगी शुरू करने के संकेत भी चर्चा में हैं।






