हरियाणा, 07 सितंबर, 2026 (संजीव शर्मा): मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने नगर निगमों में लंबे समय से कार्यरत सफाई कर्मचारियों के लिए कई अहम घोषणाएं की हैं। सरकार 10 साल से अधिक समय से कार्यरत 13,093 म्यूनिसिपल रोल सफाई कर्मचारियों को हरियाणा कॉन्ट्रैक्चुअल कर्मचारी (सेवा सुरक्षा) अधिनियम, 2024 के दायरे में लाने की तैयारी कर रही है।
इसके तहत कर्मचारियों की नौकरी 60 वर्ष की आयु तक सुरक्षित रहेगी। साथ ही उन्हें 2,000 रुपये मासिक जोखिम भत्ता और मौजूदा वेतन पर 15 फीसदी अतिरिक्त राशि देने पर भी सहमति बनी है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश को स्वच्छ रखने वाले सफाई कर्मचारियों के सम्मान, अधिकार और सुरक्षित भविष्य की जिम्मेदारी सरकार की है। इस फैसले से हजारों कर्मचारियों को सेवा सुरक्षा के साथ आर्थिक लाभ भी मिलेगा।






