Tuesday, September 8, 2026
HomePunjabवित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने छाजली में 2 करोड़ रुपये की...

वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने छाजली में 2 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले बी.डी.पी.ओ. कार्यालय का नींव पत्थर रखा; टक लगाकर निर्माण कार्यों की शुरुआत

छाजली/संगरूर, 7 सितंबर, 2026 (बलजीत सरना): पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने छाजली में करीब 2 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले ब्लॉक विकास एवं पंचायत कार्यालय (बी.डी.पी.ओ.) की नई इमारत का नींव पत्थर रखा और टक लगाकर निर्माण कार्यों की औपचारिक शुरुआत की। उन्होंने कहा कि नया कार्यालय ग्रामीण प्रशासन को लोगों के और करीब लाने के साथ-साथ क्षेत्र के विकास को नई रफ्तार देगा।
क्षेत्रवासियों, पंचायत समिति सदस्यों, चेयरमैनों, वाइस चेयरमैनों तथा पंचों-सरपंचों को बधाई देते हुए हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा कुछ महीने पहले इस ब्लॉक को मंजूरी दी गई थी। उन्होंने कहा कि नया ब्लॉक कार्यालय अस्तित्व में आने से पंचायतों को अपने कार्यों के लिए दूर-दराज के ब्लॉक कार्यालयों में जाने की जरूरत समाप्त हो जाएगी और सेवाएं स्थानीय स्तर पर अधिक सुगम होंगी।
वित्त मंत्री ने बताया कि 6600 वर्ग फुट में बनने वाली इस इमारत को छह महीने के भीतर पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। यहां रिसेप्शन, चेयरमैन रूम, बी.डी.पी.ओ. रूम, स्टाफ हॉल, मीटिंग हॉल, रिकॉर्ड रूम, वेटिंग एरिया, नरेगा स्टाफ रूम और शौचालयों सहित आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी।
स. चीमा ने कहा कि सरकार की विकास-दृष्टि केवल इमारतें बनाने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह लोगों का समय बचाने, प्रशासनिक पहुंच को सुगम बनाने और ग्रामीण जीवन में सुविधाओं का दायरा बढ़ाने से जुड़ी हुई है। उन्होंने कहा कि छाजली और आसपास के क्षेत्र में सड़कों, खेल मैदानों/स्टेडियम, एस्ट्रोटर्फ, स्कूल ऑफ एमिनेंस और स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार के साथ विकास को बहुआयामी दिशा दी जा रही है। उन्होंने कहा कि युवाओं को गुणवत्तापूर्ण खेल सुविधाएं उपलब्ध करवाकर उनकी ऊर्जा को रचनात्मक दिशा देना भी सरकार की प्राथमिकता है।
वित्त मंत्री ने कहा कि नहरी पानी खेतों तक पहुंचाने के लिए भी तेजी से कार्य किया जा रहा है, ताकि भूमिगत जल को आने वाली पीढ़ियों के लिए संरक्षित किया जा सके।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments