Tuesday, September 29, 2026
HomeEntertainmentकेनैडा में एमी विर्क की कार पर फायरिंग की खबर, गायक सुरक्षित

केनैडा में एमी विर्क की कार पर फायरिंग की खबर, गायक सुरक्षित

एबट्सफोर्ड, 9 सितंबर,2026 (प्रभजोत सिंह): केनैडा के एबट्सफोर्ड शहर में पंजाबी गायक एवं अभिनेता एमी विर्क से जुड़ी एक कार पर गोलीबारी की घटना सामने आई है। घटना के दौरान कार में सवार चार लोग बाल-बाल बच गए। कार के शीशे पर गोलियों के निशान मिले हैं। बताया जा रहा है कि कार की सुरक्षा मजबूत होने के कारण गोलियां अंदर तक नहीं पहुंच सकीं।

जानकारी के अनुसार, एमी विर्क कुछ दूरी पर अपना शो करने के बाद दोस्तों के साथ जा रहे थे। इसी दौरान मैकलम रोड और साउथ फ्रेजर वे के पास उनकी कार पर फायरिंग की गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि हमलावरों का वास्तविक निशाना कौन था।

पुलिस ने फायरिंग की घटना की पुष्टि की है, लेकिन निजता का हवाला देते हुए कार में सवार लोगों की पहचान सार्वजनिक नहीं की गई है। पुलिस के मुताबिक, घटना के बाद गोलीबारी में इस्तेमाल की गई कार को कुछ दूरी पर ले जाकर आग के हवाले कर दिया गया। जांचकर्ताओं को आशंका है कि वाहन जलाने का उद्देश्य फोरेंसिक या अन्य सबूतों को नष्ट करना हो सकता है।

पुलिस ने मामले की जांच विशेष टीम को सौंप दी है। अधिकारियों का कहना है कि हमले के पीछे किसी खास व्यक्ति को निशाना बनाए जाने की संभावना समेत सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।

बताया जा रहा है कि एमी विर्क के साथ मौजूद लोगों में से एक पर पहले भी गोलीबारी हो चुकी है, हालांकि उस घटना में भी वह सुरक्षित बच गया था।

सरे, एबट्सफोर्ड और डेल्टा में फायरिंग की घटनाओं से चिंता

पिछले कुछ दिनों में सरे और आसपास के इलाकों में गोलीबारी की कई घटनाएं सामने आने से एक बार फिर सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। रिपोर्ट के अनुसार, सरे, एबट्सफोर्ड और डेल्टा में अलग-अलग स्थानों पर फायरिंग की पांच घटनाएं हुई हैं। हालांकि इन घटनाओं में किसी के मारे जाने की सूचना नहीं है।

इससे पहले करीब दो महीने तक क्षेत्र में गोलीबारी की घटनाओं में कमी देखी गई थी। अब लगातार सामने आ रही घटनाओं ने पुलिस की चिंता बढ़ा दी है और जांच एजेंसियां इन मामलों के बीच संभावित संबंधों की भी पड़ताल कर रही हैं।

एमी विर्क के पिता ने दी सफाई

एमी विर्क से जुड़ी फायरिंग की खबर सामने आने के बाद उनका परिवार भी चिंतित हो गया। एमी के पिता कुलजीत सिंह ने बताया कि उन्हें सुबह इस घटना की जानकारी मिली और उन्होंने बेटे से संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन तत्काल बातचीत नहीं हो सकी।

हालांकि, उन्होंने परिवार के एक सदस्य के हवाले से बताया कि एमी सुरक्षित हैं। उनके अनुसार, फायरिंग एमी विर्क की निजी कार को निशाना बनाकर नहीं की गई थी, बल्कि कथित तौर पर उनके शो का आयोजन कराने वाली पार्टी से जुड़ी कार पर हमला हुआ था।

पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि गोलीबारी का मकसद क्या था और हमलावरों ने किसे निशाना बनाकर यह हमला किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments