चंडीगढ़, 09 सितंबर, 2026 (गुरप्रीत सिंह): चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन गुरुवार से 15 अक्टूबर तक 36 दिनों के लिए बंद रहेगा। पुनर्विकास कार्य के तहत नई छत लगाने और फुट-ओवरब्रिज हटाने के कारण रेलवे ने यह लंबा ब्लॉक लिया है।
इस दौरान करीब 442 ट्रेनें रद्द या प्रभावित रहेंगी। कई ट्रेनों को अंबाला कैंट तक चलाया जाएगा, जबकि कुछ के प्लेटफॉर्म बदले जाएंगे। यात्रियों की सुविधा के लिए आठ लंबी दूरी की ट्रेनों को मोहाली (एस.ए.एस एन) में अस्थायी ठहराव दिया गया है।
रेलवे ने यात्रियों से घर से निकलने से पहले एन.टी.ई.एस. ऐप या 139 हेल्पलाइन से ट्रेन की स्थिति जांचने की अपील की है।






