Tuesday, September 29, 2026
HomePunjabपंजाब में कमजोर पड़ा मानसून, हल्की बारिश संभव

पंजाब में कमजोर पड़ा मानसून, हल्की बारिश संभव

चंडीगढ़, 10 सितंबर, 2026 (प्रभजोत सिंह): पंजाब में मानसून की गतिविधियां धीमी पड़ने लगी हैं। मौसम विभाग के अनुसार आज पठानकोट, होशियारपुर और रोपड़ के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है, जबकि राज्य के बाकी इलाकों में मौसम मुख्यतः शुष्क रहने की संभावना है। चंडीगढ़ में भी मौसम साफ रहने का अनुमान है।

राज्य में अधिकतम तापमान में करीब 0.7 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई है और यह सामान्य से 2.7 डिग्री अधिक रहा। पटियाला में सबसे अधिक 36.8 डिग्री तापमान दर्ज किया गया, जबकि चंडीगढ़ में तापमान 35.4 डिग्री रहा। बारिश कम होने के कारण उमस और गर्मी बढ़ गई है।

बुधवार को मौसम विभाग ने तीन जिलों में बारिश की संभावना जताई थी, लेकिन केवल पठानकोट में बारिश हुई। यहां 12.5 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई। मौसम विभाग के मुताबिक पंजाब और चंडीगढ़ में फिलहाल तेज या भारी बारिश की संभावना कम है।

मौसम प्रणाली के तहत मानसून ट्रफ फिरोजपुर के ऊपर से गुजर रही है, जबकि उत्तरी हरियाणा में चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है। इसके प्रभाव से कुछ इलाकों में बादल छाए रहने और हल्की बारिश होने की संभावना है।

डैमों में पानी की स्थिति

भाखड़ा डैम में जलस्तर 1,643.66 फीट दर्ज किया गया है। यहां 30,649 क्यूसेक पानी की आमद हो रही है और 25,300 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है। डैम का खतरे का स्तर 1,680 फीट है।

वहीं, पोंग डैम का जलस्तर 1,372.53 फीट है। यहां 13,554 क्यूसेक पानी पहुंच रहा है और 12,733 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है। पोंग डैम का खतरे का स्तर 1,390 फीट निर्धारित है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments