Wednesday, September 30, 2026
HomeEntertainmentवेम्बली के बाद दिलजीत का अहमदाबाद में बड़ा शो

वेम्बली के बाद दिलजीत का अहमदाबाद में बड़ा शो

चंडीगढ़, 13 सितंबर, 2026 (चौधरी प्रभजीत सिंह): पंजाबी गायक और अभिनेता दिलजीत दोसांझ ने लंदन के ऐतिहासिक वेम्बली स्टेडियम में शानदार प्रस्तुति देने के कुछ घंटे बाद भारत दौरे का अगला पड़ाव घोषित कर दिया। वह 21 नवंबर को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में लाइव परफॉर्म करेंगे।

12 सितंबर को हाउसफुल ‘AURA World Tour’ शो के दौरान दिलजीत ने यह घोषणा की। वेम्बली में करीब 90,000 दर्शकों के सामने उनकी प्रस्तुति में पंजाबी भंगड़ा और हिप-हॉप का शानदार संगम देखने को मिला।

वेम्बली स्टेडियम के आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट के अनुसार, दिलजीत यहां मुख्य कलाकार के रूप में प्रस्तुति देने वाले पहले पंजाबी कलाकार बने हैं। अहमदाबाद शो के ऐलान के साथ उनके भारत दौरे का उत्साह भी बढ़ गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments