Tuesday, September 29, 2026
HomeWorld Newsकेनैडा ने फिर 4 पंजाबियों को किया डिपोर्ट, जबरन वसूली और संगठित...

केनैडा ने फिर 4 पंजाबियों को किया डिपोर्ट, जबरन वसूली और संगठित अपराध से जुड़े मामले

ओटावा, 15 सितंबर, 2026 (शहीद-ए-आजम ब्यूरो): केनैडा ने जबरन वसूली और संगठित अपराध के खिलाफ सख्ती बढ़ाते हुए पंजाबी मूल के चार भारतीय नागरिकों—पलविंदर सिंह, जस्मेर सिंह, अमितोज बाजवा और साहिबजोत सिंह—को निर्वासित किया है।

कनाडाई अधिकारियों के अनुसार, इन लोगों के मामले जबरन वसूली, हिंसा, हथियारों और आपराधिक संगठनों से जुड़े थे। कनाडा सीमा सेवा एजेंसी (CBSA) के मुताबिक, 3 सितंबर 2026 तक 188 निष्कासन आदेश जारी किए गए और 111 लोगों को कनाडा से बाहर भेजा गया। सबसे अधिक कार्रवाई ब्रिटिश कोलंबिया समेत प्रशांत क्षेत्र में हुई। 2026 के पहले छह महीनों में 3,323 भारतीय नागरिकों को केनैडा से निर्वासित किया गया, जो किसी भी राष्ट्रीयता के लोगों में सबसे अधिक संख्या बताई गई है।

केनैडा सरकार का कहना है कि गंभीर अपराधों और संगठित अपराध से जुड़े विदेशी नागरिकों के खिलाफ निष्कासन की कार्रवाई जारी रहेगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments