पटियाला, 15 सितंबर, 2026 (चौधरी प्रभजीत सिंह): जिला शिक्षा अधिकारी शालू मेहरा के योग्य नेतृत्व और उप जिला शिक्षा अधिकारी डॉ. रविंदरपाल शर्मा के दिशा-निर्देशों के अनुसार तथा जिला स्पोर्ट्स कोऑर्डिनेटर डॉ. दलजीत सिंह व जिला स्कूल टूर्नामेंट कमेटी के सचिव चरणजीत सिंह भुल्लर के तालमेल से अंडर-17 लड़कों के बॉक्सिंग मुकाबलों का आगाज पीएम श्री सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्मार्ट स्कूल मल्टीपरपज पासी रोड पटियाला में हुआ। प्रिंसिपल जसपाल सिंह और जिला स्पोर्ट्स कोऑर्डिनेटर डॉ. दलजीत सिंह ने विशेष रूप से पहुंचकर खिलाड़ियों को आशीर्वाद दिया। इस अंतर-जिला टूर्नामेंट में विभिन्न जिलों के लगभग 300 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं।
इस अवसर पर पंजीकरण समिति प्रभारी कुमारी हेमा शेखुपुर, मैस समिति प्रभारी प्रिंसिपल राज कुमार नौगावां, मेडिकल समिति प्रभारी प्रिंसिपल राजेश गर्ग, गुरविंदर सिंह संधू, दिनेश कुमार कोच, अनिल कुमार, बिक्रमजीत सिंह, सभी जोनल सचिव और प्रेस प्रभारी जसविंदर सिंह उपस्थित थे।






