चंडीगढ़, 20 सितंबर, 2026 (गुरमीत सिंह तुंग): पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी (पी.पी.सी.सी.) के अनुसूचित जाति (एस.सी.) विभाग के मार्गदर्शन में डी.एन.टी. (विमुक्त, घुमंतू और अर्ध-घुमंतू जनजाति) टास्क फोर्स एक विशेष बैठक 21 सितंबर 2026 को सुबह 11:30 बजे कांग्रेस भवन, सेक्टर 15, चंडीगढ़ में आयोजित करने जा रही है। यह बैठक श्री अशोक वार्टिया जी को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी डीएनटी टास्क फोर्स (पंजाब) का नया राष्ट्रीय प्रभारी नियुक्त किए जाने पर उनके स्वागत एवं अभिनंदन के लिए बुलाई गई है।
श्री लखा राम ललका (चेयरमैन, डी.एन.टी. टास्क फोर्स, पी.पी.सी.सी.) और सुरिंदर कुमार बिल्ला, वर्किंग चेयरमैन के नेतृत्व में आयोजित यह बैठक पंजाब में डीएनटी समुदाय की वर्तमान समस्याओं और मुद्दों पर चर्चा करने का एक मंच बनेगी। साथ ही, इसका उद्देश्य संगठन से जुड़े मामलों को सुलझाना और आगामी 2027 पंजाब विधानसभा चुनाव व लोकसभा चुनावों के लिए कांग्रेस पार्टी को मजबूत करने की रणनीति तैयार करना है।
प्रमुख अतिथि एवं गणमान्य व्यक्ति:
सरदार अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग जी— अध्यक्ष, पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी
श्री सुधीर कुमार चौधरी जी — राष्ट्रीय समन्वयक , ए.आई.सी.सी. एससी विभाग
श्री अशोक वार्टिया जी — राष्ट्रीय प्रभारी, ए.आई.सी.सी., डी.एन.टी. टास्क फोर्स (पंजाब)
सरदार गुरप्रीत सिंह “लकी” पख्खोंके जी — चेयरमैन, एससी विभाग, पीपीसीसी
पदाधिकारियों के लिए आमंत्रण:
पंजाब डी.एन.टी. टास्क फोर्स के सभी राज्य और जिला स्तरीय पदाधिकारियों—जिनमें कार्यकारी अध्यक्ष , उपाध्यक्ष , राज्य समन्वयक , महासचिव और जिला अध्यक्ष शामिल हैं—को इस महत्वपूर्ण बैठक में अनिवार्य रूप से उपस्थित होने के लिए आमंत्रित किया जाता है।






