Tuesday, September 29, 2026
HomeTechnologiesस्मार्टफोन से ब्रेक ले रही नई पीढ़ी, पुराने गैजेट्स की बढ़ी मांग

स्मार्टफोन से ब्रेक ले रही नई पीढ़ी, पुराने गैजेट्स की बढ़ी मांग

22 सितंबर, 2026 (हर्षप्रीत कौर): स्मार्टफोन और AI की बढ़ती दखल के बीच युवा अब डिजिटल थकान से राहत पाने के लिए पुराने गैजेट्स की ओर लौट रहे हैं। वायर्ड ईयरफोन, ऑफलाइन MP3 प्लेयर, कॉम्पैक्ट कैमरे और विनाइल रिकॉर्ड्स जैसे उपकरण दोबारा लोकप्रिय हो रहे हैं।

वायर्ड ईयरफोन और डिजिटल ऑडियो प्लेयर्स की मांग में कई गुना बढ़ोतरी देखी गई है। वहीं, कॉम्पैक्ट कैमरों की मांग भी उपलब्ध सप्लाई से काफी अधिक बताई जा रही है। 2025 में वैश्विक कॉम्पैक्ट कैमरा शिपमेंट में करीब 29.6% वृद्धि दर्ज हुई।

विशेषज्ञों के मुताबिक, यह सिर्फ नॉस्टैल्जिया नहीं है। युवा लगातार आने वाले नोटिफिकेशन और ऑनलाइन गतिविधियों से दूरी बनाकर बिना डिस्ट्रैक्शन संगीत, फोटोग्राफी और ऑफलाइन अनुभव का आनंद लेना चाहते हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments