Wednesday, November 18, 2026
HomeTechnologiesव्हाट्सएप में बड़ा बदलाव: अब यूजर्स बना सकेंगे 10 तरह के टेक्स्ट...

व्हाट्सएप में बड़ा बदलाव: अब यूजर्स बना सकेंगे 10 तरह के टेक्स्ट स्टिकर

टेक्नालोजी, 14 नवंबर, 2026 (छत्रपाल सिंह):  व्हाट्सएप अपने एंड्रॉयड यूजर्स के चैटिंग अनुभव को बेहतर बनाने के लिए टेक्स्ट स्टिकर फीचर को अपग्रेड कर रहा है। नए अपडेट के तहत यूजर्स सीधे स्टिकर कीबोर्ड से अपने पसंदीदा शब्दों को स्टिकर में बदलकर चैट में भेज सकेंगे।

इस फीचर में पहले पांच डिजाइन विकल्प मिलते थे, जिन्हें बढ़ाकर अब 10 किया जा रहा है। नए डिजाइन में येलो लेबल, पिंक हार्ट, पोस्ट-इट नोट और हैंडराइटिंग स्टाइल जैसे विकल्प शामिल हैं।

फिलहाल यह सुविधा एंड्रॉयड बीटा वर्जन 2.26.46.1 इस्तेमाल करने वाले कुछ यूजर्स के लिए जारी की जा रही है। कंपनी ने अभी तक सभी एंड्रॉयड यूजर्स के लिए इसकी उपलब्धता की तारीख घोषित नहीं की है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine
Google search engine

Most Popular

Recent Comments