विधायक राय ने विभिन्न गांवों में मुख्यमंत्री स्वास्थ्य बीमा कार्ड वितरित किए कहा! ‘मान के मुनाफे’ अभियान को हलके के हर गांव और शहर तक पहुंचाया जाएगा
फतेहगढ़ साहिब, 22 सितंबर, 2026 (जगजीत सिंह) : आम आदमी पार्टी की सरकार ने पिछले साढ़े चार वर्षों में सभी गारंटियों को जमीनी स्तर पर लागू करके प्रदेश के लोगों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाई हैं। इन विचारों का प्रकटावा हलका विधायक लखबीर सिंह राय ने गांव चनारथल खुर्द से ‘मान के मुनाफे’ अभियान के तहत गांवों में विशेष कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए किया।
विधायक लखबीर सिंह राय ने कहा कि ‘आप’ सरकार द्वारा वर्ष 2022 से प्रदेश के लोगों की भलाई के लिए किए गए कार्यों को गांवों और शहरों में घर-घर संपर्क अभियान के तहत पहुंचाया जाएगा। उन्होंने ‘मान के मुनाफे’ गिनाते हुए बताया कि पंजाब सरकार द्वारा माताओं-बेटियों के सम्मान की योजना, मुफ्त तीर्थ यात्रा, महिलाओं के लिए मुफ्त बस यात्रा, जीरो बिजली बिल, सरकारी स्कूलों में मुफ्त शिक्षा, आम आदमी क्लीनिकों में मुफ्त टेस्ट व दवाइयां तथा नहरी पानी जैसी सुविधाओं से हर परिवार को लाभ पहुंचाया गया है।

घर-घर अभियान के दौरान विधायक ने हलके के गांव बालपुर, चनारथल कलां, चनारथल खुर्द और संगतपुर सोढियां में विभिन्न घरों में जाकर परिवारों से मुलाकात की। उन्होंने बुजुर्गों, महिलाओं, युवाओं और बच्चों सहित समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों से बातचीत की और 10 लाख रुपये तक की मुफ्त स्वास्थ्य बीमा योजना के कार्ड भी वितरित किए।
विधायक लखबीर सिंह राय ने कहा कि पंजाब सरकार की विभिन्न योजनाओं के माध्यम से एक आम परिवार को सालाना करीब 1.82 लाख रुपये के लाभ मिल रहे हैं। उन्होंने विपक्षी पार्टियों पर निशाना साधते हुए कहा कि विपक्ष के पास कोई एजेंडा नहीं है, जबकि आम आदमी पार्टी की सरकार जनहित में काम कर रही है।
इस मौके पर हलका फतेहगढ़ साहिब के संगठन प्रभारी मोहित सूद, सरपंच चनारथल कलां राजदीप राजू, राजू सरपंच चनारथल खुर्द सहित अन्य लोग मौजूद रहे।






