Monday, September 28, 2026
HomeSportsएशियाई खेलों में भारत का शानदार प्रदर्शन, स्कीट टीमों ने जीते दो...

एशियाई खेलों में भारत का शानदार प्रदर्शन, स्कीट टीमों ने जीते दो कांस्य पदक

नागोया, 23 सितंबर, 2026 (जगजीत सिंह):  एशियाई खेलों में भारतीय निशानेबाजों ने एक बार फिर शानदार प्रदर्शन करते हुए पुरुष और महिला स्कीट टीम स्पर्धाओं में दो कांस्य पदक अपने नाम किए।

महिला स्कीट टीम में रायजा ढिल्लों, माहेश्वरी चौहान और परिनाज धालीवाल ने तीन दिन चले क्वालीफिकेशन दौर के बाद कुल 331 अंक हासिल कर तीसरा स्थान प्राप्त किया। चीन ने 357 अंकों के साथ स्वर्ण, जबकि कजाखस्तान ने 336 अंकों के साथ रजत पदक जीता।

भारतीय टीम की ओर से रायजा और परिनाज ने 125 में से 111-111 अंक, जबकि माहेश्वरी ने 109 अंक बनाए। रायजा और परिनाज ने व्यक्तिगत स्पर्धा के फाइनल में भी जगह बनाई। क्वालीफाइंग दौर में रायजा आठवें और परिनाज नौवें स्थान पर रहीं।

पुरुष स्कीट टीम में अनंतजीत सिंह नरूका, मैराज अहमद खान और भवतेग सिंह गिल की तिकड़ी ने 346 अंक हासिल कर कांस्य पदक जीता। अनंतजीत ने 119, मैराज ने 116 और भवतेग ने 111 अंक बनाए। अनंतजीत ने व्यक्तिगत फाइनल के लिए भी क्वालीफाई किया।

इन दो कांस्य पदकों के साथ निशानेबाजी में भारत के पदकों की संख्या चार रजत और तीन कांस्य हो गई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments