Monday, September 28, 2026
HomeWorld News‘मैंने 8 युद्ध रोके’, यू.एन. महासभा में ट्रंप का बड़ा दावा

‘मैंने 8 युद्ध रोके’, यू.एन. महासभा में ट्रंप का बड़ा दावा

वॉशिंगटन, 23 सितंबर, 2026 (हर्षलीन सिंह): संयुक्त राष्ट्र महासभा के 81वें सत्र को संबोधित करते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया कि उनके प्रयासों से भारत-पाकिस्तान समेत दुनिया के 8 युद्धों को रोका गया। ट्रंप ने कहा कि इन संघर्षों को समाप्त कराने के साथ संबंधित देशों के नेताओं के साथ अच्छे संबंध बनाना उनके लिए सम्मान की बात है।

ट्रंप ने अपने संबोधन में कहा कि जब दूसरे केवल शांति की बात कर रहे थे, तब अमेरिका ने शांति स्थापित करने के लिए कदम उठाए। उन्होंने दावा किया कि व्यापारिक संबंधों, टैरिफ और टैरिफ की धमकियों समेत कई तरीकों का इस्तेमाल कर वह इन देशों को समझौते के लिए तैयार करने में सफल रहे।

उन्होंने भारत-पाकिस्तान और आर्मेनिया-अजरबैजान के बीच संघर्षों का भी उल्लेख किया। ट्रंप के मुताबिक, इन प्रयासों के बाद कई देशों के नेताओं ने उन्हें धन्यवाद पत्र भेजे। इस दौरान ट्रंप ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के उस दावे का भी जिक्र किया, जिसमें उन्होंने कहा था कि ट्रंप के प्रयासों से करीब 3 करोड़ लोगों की जान बची और यह संख्या इससे भी अधिक हो सकती है।

ईरान को लेकर ट्रंप का सख्त रुख

यूएन महासभा में ट्रंप ने ईरान पर भी तीखा हमला बोला। उन्होंने ईरान को आतंकवाद का प्रमुख प्रायोजक बताते हुए आरोप लगाया कि वहां का शासन लंबे समय से हिंसा और अस्थिरता को बढ़ावा देता रहा है।

ट्रंप ने कहा कि वह ईरान को परमाणु हथियार हासिल करने की अनुमति नहीं देंगे। उन्होंने दावा किया कि राजनीति में आने के बाद से इस मुद्दे पर उनका रुख लगातार स्पष्ट और दृढ़ रहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments