पटियाला, 24 सितंबर, 2026 (जगजीत सिंह): जिला शिक्षा अधिकारी शालू महिरा के कुशल नेतृत्व, उप जिला शिक्षा अधिकारी डॉ. रविंदरपाल शर्मा के दिशा-निर्देशों तथा जिला स्पोर्ट्स कोऑर्डिनेटर डॉ. दलजीत सिंह और जिला स्कूल टूर्नामेंट कमेटी के सचिव चरणजीत सिंह भुल्लर के समन्वय से अंडर-17/19 लड़के एवं लड़कियों के तीरंदाजी मुकाबले पंजाबी यूनिवर्सिटी पटियाला की आर्चरी रेंज में करवाए गए।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में प्रिंसिपल जसपाल सिंह मंडौर तथा आर्चरी टूर्नामेंट के इंचार्ज प्रिंसिपल राज कुमार नौगावां विशेष रूप से पंजाबी यूनिवर्सिटी पटियाला की आर्चरी रेंज में पहुंचे और खिलाड़ियों को आशीर्वाद दिया।
इस मौके पर कोच सुरिंदर सिंह, कोच गौरव शर्मा, कोच कुलविंदर सिंह, कोच रवि कुमार, कोच मनप्रीत सिंह, कोच शगनप्रीत सिंह, कोच पवनदीप सिंह गिल, गुरप्रीत सिंह झंडा, राजेश कुमार, हरप्रीत सिंह हैप्पी, विकास जिंदल, गौरव विरदी, अरुण कुमार, राधा रानी, हरप्रीत कौर, मोनिका, मलकीत सिंह, जसपाल कौर, इंदरवीरपाल कौर, राकेश कुमार, सुनील कुमार, हरजीत सिंह, बलकार सिंह तथा प्रेस इंचार्ज जसविंदर सिंह उपस्थित रहे।






