Monday, September 28, 2026
HomePatialaपटियाला में जनगणना-2027 के दूसरे चरण के लिए फील्ड ट्रेनरों के पहले...

पटियाला में जनगणना-2027 के दूसरे चरण के लिए फील्ड ट्रेनरों के पहले बैच का प्रशिक्षण सफलतापूर्वक संपन्न

पटियाला, 25 सितंबर,2026 (छत्रपाल सिंह): जिला पटियाला में जनगणना-2027 के दूसरे चरण (जनसंख्या गणना) को सुचारू ढंग से संपन्न करवाने के लिए फील्ड ट्रेनरों के पहले बैच की तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला आज सफलतापूर्वक संपन्न हो गई। यह प्रशिक्षण डिप्टी कमिश्नर-कम-प्रिंसिपल सेंसस अधिकारी, पटियाला डॉ. हिमांशु अग्रवाल तथा नगर निगम आयुक्त पूजा सियाल ग्रेवाल के नेतृत्व में नगर निगम कार्यालय में आयोजित किया गया।

जिला पटियाला के सेंसस नोडल अधिकारी एवं अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (ग्रामीण विकास)-कम-जिला सेंसस अधिकारी दमनजीत सिंह मान ने बताया कि सेंसस विभाग के दिशा-निर्देशों के अनुसार जिला पटियाला में कुल 72 फील्ड ट्रेनर नियुक्त किए गए हैं। इनमें से 58 फील्ड ट्रेनर डिप्टी कमिश्नर द्वारा तथा 14 फील्ड ट्रेनर नगर निगम आयुक्त द्वारा तैनात किए गए हैं। प्रशिक्षण को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए फील्ड ट्रेनरों को 36-36 के दो बैचों में विभाजित किया गया है। इनमें से पहले बैच का तीन दिवसीय प्रशिक्षण आज (22 सितंबर से 24 सितंबर) सफलतापूर्वक संपन्न हो गया है, जबकि दूसरे बैच का प्रशिक्षण 28 सितंबर से 30 सितंबर 2026 तक आयोजित किया जाएगा।

इस कार्यशाला के दौरान जनगणना विभाग के मास्टर ट्रेनरों निशू शर्मा (सीनियर सिस्टम एनालिस्ट, पंजाबी यूनिवर्सिटी), दौलत राम (लेक्चरर, पीएम श्री सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल, घनौर) और अमन कुमार (जिला कोऑर्डिनेटर, सेंसस ऑपरेशंस विभाग, पंजाब, चंडीगढ़) द्वारा फील्ड ट्रेनरों को जनसंख्या गणना से संबंधित महत्वपूर्ण विषयों, व्यावहारिक प्रदर्शन तथा फील्ड में टीमें बनाकर विस्तृत अभ्यास करवाया गया। ये फील्ड ट्रेनर अब आगे तहसील एवं चार्ज स्तर पर सुपरवाइजरों तथा गणनाकारों (एन्यूमरेटरों) को प्रशिक्षण देंगे।

‘सेल्फ एन्यूमरेशन’ की महत्वपूर्ण पहल

मास्टर ट्रेनरों ने बताया कि इस बार जनगणना में ‘सेल्फ एन्यूमरेशन’ (स्व-गणना) की एक नई पहल की गई है। इसके तहत कोई भी नागरिक 16 नवंबर से 30 नवंबर 2026 तक ऑनलाइन माध्यम से अपने परिवार की गणना स्वयं कर सकता है।

इसके बाद जनगणना का दूसरा मुख्य चरण 1 दिसंबर 2026 से 4 जनवरी 2027 तक चलेगा, जिसमें सरकारी गणनाकार (एन्यूमरेटर) घर-घर जाकर जनसंख्या गणना का कार्य पूरा करेंगे।जिला प्रशासन ने सभी नागरिकों से इस राष्ट्रीय कार्य में पूर्ण सहयोग देने की अपील की है।

इस कार्यशाला में उप अर्थ एवं सांख्यिकी सलाहकार जसविंदर कौर, सुपरिंटेंडेंट विशाल सियाल, सेंसस सेल टीम के क्लर्क (लेखा) नरेंद्र कुमार, इन्वेस्टिगेटर बिक्रमजीत सिंह, कुलइंदरजीत सिंह और हेमंत कुमार सहित सभी फील्ड ट्रेनरों ने भाग लिया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments